Advertisement

हाई वोल्टेज तार के संपर्क में ताजिया आने से सात लोग झुलसे

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर शहर के वार्ड क्रमांक 22 बाग दुल्हन मार्ग पर 9 अगस्त को मोहर्रम का ताजिया जुलूस ट्रॉली हाई टेंशन विद्युत तार के सम्पर्क में आ जाने से सात युवक बुरी तरह झुलस गए। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना रामप्रसाद चौक से बाग दुल्हन मार्ग पर तब घटित हुआ जब ताजिया जुलूस का ट्रॉली गुजर रहा था। इस दौरान ट्राली पर बंधे डीजे का हॉर्न रास्ते के ऊपर से गुजर रहे 11000 हाई वोल्टेज टार के सम्पर्क में आ गया, जिससे पूरी ट्रॉली में विद्युत प्रवाहित हो गया।

जिससे ट्राली कें सम्पर्क में आये और बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमे तीन का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर और अन्य का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर घायलों का इलाज करा रहे परिजनों से पूछताछ में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *