Advertisement

सात लाख रुपये गबन मामले मे आरोपी को भेजा गया जेल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बीते वर्ष 2024 में बोकारो जिला के हद में सुभाषनगर रहिवासी हरिद्वार सिंह से सात लाख की ठगी के आरोपी को पकड़कर पुलिस ने सलाखों के पीछे जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाषनगर अमलो रहिवासी 61 वर्षीय हरिद्वार सिंह ने बेरमो थाना में बीते वर्ष 15 दिसंबर 2024 को लिखित शिकायत की थी। जिसे लेकर थाना मे मामला दर्ज किया गया था। बेरमो थाना मे कांड क्रमांक 171/ 24 दर्ज है।

पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए आवेदन मे कहा गया कि वर्ष 2016 में उसके परिचित अमन ग्रीन एपार्टमेन्ट फ्लैट क्रमांक 202 कैम्प कॉलोनी सथानपुर धनबाद रहिवासी आनन्द कुमार सिंह पिता निर्मल कुमार सिंह ने अपने व्यवसाय सुचारू रूप से चलाने के ले आर्थिक मदद करने का आग्रह किया।

उसके आग्रह पर 22 अगस्त 2016 को उन्होंने एसबीआई बैंक का चेक के माध्यम से एवं अपनी पत्नी रीता सिंह के एचडीएफसी बैंक चेक के माध्यम से दोनो खाता के कुल चार चेक के माध्यम से आठ लाख रुपया आनन्द सिंह को ट्रान्सफर किया गया। इस संबध में नोटरी के माध्यम से एक एग्रीमेन्ट तैयार किया गया था।

बताया गया कि आरोपी आनन्द कुमार सिंह द्वारा पैसा लेने के कुछ महीनो बाद ₹ एक लाख वापस कर दिया गया, परंतु बाकी का सात अभी तक नहीं लौटाया गया है। पिछले आठ वर्षों में कई बार उनके द्वारा आरोपी से बकाये राशि की मांग की गयी, परंतु पैसा देने में आना कानी व् टाल मटोल कर्ता रहता है। जोर देकर पैसा का मांग करने पर आरोपों सिंह द्वारा यह तय किया गया कि प्रत्येक महिना ₹20 हजार देकर सारा पैसा लौटा देगें। परंतु आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी आरोपी द्वारा अभी तक कोई पैसा नहीं दिया गया है। कहा गया कि आरोपी सिंह जान बूझकर शेष पैसा को अपना बताकर पैसा गबन करने नीयत से दिया हुआ पैसा नहीं लौटाना चाहता है।

जब मैने कहा कि पैसा वापस नहीं करेगा तो थाना में आपके नाम से केस कर देंगे। यह बात सुनकर आरोपी द्वारा बीते वर्ष 10 दिसंबर को उनके खाता में ₹5000 जमा करा दिया गया है। बाकी का ₹6,95,000 का मांग करने पर टाल मटोल करने लगा तथा बोला कि अब और पैसा नहीं देंगे जो करना है कर लो।

पीड़ित द्वारा बेरमो थाना में कांड संख्या 171/ 24 दिनांक 15 /12 /24 धारा -316(2)/118(4)/338/336(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी अभियुक्त आनंद कुमार सिंह उर्फ़ गोपाल पिता निर्मल कुमार सिंह को पता अमन ग्रीन अपार्टमेंट 1बी/ब्लॉक-202 सीएमपीएल कॉलोनी थाना सरायडेला, जिला धनबाद से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *