एस. पी. सक्सेना/बोकारो। रामनवमी की अवसर पर श्रद्धालुओं तथा रामभक्त जुलूस के स्वागत को लेकर 6 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह ऑफिसर्स कॉलोनी समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेवाओं की व्यवस्था की गयी थी। नेतृत्व नीरज कुमार तथा अंजनी कुमार सिंह कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार रामनवमी के अवसर पर जारंगडीह के मनसा नगर अखाड़ा तथा अपर बंगला अखाड़ा से जारंगडीह मुख्य आखाड़ा जा रहे राम भक्तों का स्वागत खरबूज खिलाकर शुद्ध पेयजल व शर्बत पिलाकर किया गया। साथ हीं कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग पर बने उक्त सेवा स्थल पर राहगीरों ने भी शरबत, शीतल जल तथा खरबूज का लाभ उठाया।

जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ऑफिसर कॉलोनी समिति द्वारा इस वर्ष पहली बार ऐसा आयोजन किया गया है। इसे प्रतिवर्ष जारी रखने की योजना है। मौके पर नीरज सिंह, अरुण तिवारी, राजेश कुमार, आर के रंजू, निर्मल कुमार, संजीत मंडल, मनोज मंडल, गणेश पासवान, मोहन पासवान, बीरबल करमाली, मनोज पासवान, शिवम सिंह, कुमार अर्थव आदि सेवा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply