सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल गुवा के सिविल विभाग की सेवा इन दिनों पूरी तरह से ठप्प है। क्षेत्र में अव्यवस्था के कारण टाउनशिप के किसी भी क्षेत्र में साफ -सफाई एवं क्वार्टर का काम ठीक से नहीं हो रहा है। टाउनशीप डेवलपमेंट का काम पूरी तरीके से ठप्प है।
उक्त जानकारी क्षेत्र के रहिवासियों ने 22 अक्टूबर को देते हुए बताया कि गुवा क्षेत्र के टाउनशिप डेवलपमेंट का काम ठप्प होने के कारण रहिवासियों में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। इस संदर्भ में बताया जाता है कि सिविल विभाग के सिविल इंजीनियर सह महाप्रबंधक संजय बनर्जी का स्थानांतरण प्रशासनिक स्तर से आरोप लगाकर सेल के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर द्वारा सेल एचआरडी विभाग में कर दिया गया है।
ग्रामीणों एवं सेल कर्मियों ने उक्त निर्णय के प्रति आपत्ति जताते हुए कहा है पूर्व में 23 वर्षीय कानू राम चाँपिया का निधन छत बनाने के काम करने के क्रम में बीते 12 जून को छत की दीवार गिरने के कारण हो गई थी। जबकि मृतक के पिता ने गुवा थाना मे लिखित आवेदन के तहत सूचित किया है कि उसके पुत्र मृतक कानू राम चाँपिया की मृत्यु छत पर काम करने के क्रम में चक्कर आने के कारण हो गई थी। इसी का आरोप लगाकर संजय बनर्जी का स्थानांतरण कर दिया गया था।
बहरहाल सेल विधुत विभाग महाप्रबंधक विद्युत अभियंता द्वारा सिविल विभाग का काम देखा जा रहा है। इस अनितिपूर्ण कार्य एवं निर्णय से रहिवासियों में रोष व्याप्त है।
बोकारो सेल बीएसएल के वरीय कार्यपाल निदेशक को ध्यानाकृष्ट कर पुनः अनुभवी एवं लगातार तथा वर्षो में सिविल विभाग में सेवा दे चुके सिविल अभियंता संजय बनर्जी को पुनः सिविल विभाग में पदस्थापित करने की मांग की जा रही है।
![]()













Leave a Reply