Advertisement

बांध पंचायत में संवेदी तंत्रिका एवं श्रवण हानि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के बांध पंचायत में 28 जून को एक मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सीसीएल कथारा क्षेत्र के सौजन्य से आयोजित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए कथारा क्षेत्र के सीएसआर अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रवण तंत्रिका क्षति और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का विश्लेषण कर प्रभावित व्यक्तियों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

इस आयोजन में बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी, पंचायत समिति सदस्य चंद्र देव यादव, समाजसेवी बबलू यादव सहित सहिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम समिति के सदस्य, स्कूल शिक्षक और दर्जनों स्थानीय रहिवासी शामिल हुए, जिन्होंने इस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीएसआर अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर सीसीएल मुख्यालय के निर्देशानुसार और सीएमएस रांची के सहयोग से कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का संचालन एमएस ईएनटी केंद्रीय अस्पताल नइसराय (रामगढ़) डॉ अमित किया गया।

शिविर में कथारा के क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मेघनारायण राम, डॉ एसके सिंह, डॉ सुशील कुमार और एरिया हॉस्पिटल कथारा के अन्य सहायक कर्मचारियों ने सहयोग किया। बताया जाता है कि उक्त संवेदी तंत्रिका एवं श्रवण हानि स्वास्थ्य शिविर में 78 ग्रामीणों और परियोजना प्रभावित रहिवासियों ने भाग लिया।

इस स्वास्थ्य शिविर की लाभार्थियों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विभिन्न समुदायों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होते हैं।

क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम ने बताया कि आगामी एक जुलाई को संवेदी तंत्रिका एवं श्रवण हानि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन झिरकी पंचायत एवं 2 जुलाई को जारंगडीह पंचायत में आयोजित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *