Advertisement

संवेदक पर दांतू में तालाब जिर्णोद्धार में कई पेड़ों को नष्ट करने का आरोप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू एनएच किनारे कतारटांड़ सरकारी तालाब का जिर्णोद्धार कार्य कर रही संवेदक द्वारा कई पेड़ों को गिरा कर नष्ट कर दिया गया है। लेकिन पेटरवार वन प्रमंडल का ध्यान इस ओर नहीं है।

स्थानीय रहिवासी कैलाश नायक, झरी नायक, सिकंदर करमाली, सामू कुमार, अशोक नायक, कृष्ण नायक आदि ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा कीमती शीशम, पलास, महुआ व बैर आदि के कई पेड़ों को काट कर गिरा कर यहां तालाब जिर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है।

संवेदक द्वारा तालाब जिर्णोद्धार के नाम पर कई पेड़ों को काटकर गिराकर मिट्ठी भी डाल दिया गया है। रहिवासियों के अनुसार संवेदक को मना करने पर मारपीट की धमकी दिया जाता है।

रहिवासियों के अनुसार कार्य के दौरान हाईवा से मिट्टी ढोने के दौरान कई महुआ के पेड़ की डालियों को भी तोड़ दिया गया है, जिसमें फूल लगा था। रहिवासियों ने पेटरवार वन क्षेत्र पदाधिकारी को आवेदन देकर संबंधित संवेदक पर कार्रवाई करने एवं नष्ट किये पेड़ों क़े बदले पौधा लगाने की भी मांग की है। आवेदन करने वालों में पंकज नायक, पुरण चंद नायक, जगदीश सिंह, उमेश कुमार आदि ग्रामीण रहिवासी शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *