Advertisement

तेनुघाट के शिविर संख्या दो डैम किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के शिविर संख्या दो डैम के किनारे झाड़ी से 11 अप्रैल को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। समाचार प्रेषण तक मृतका की पहचान नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार सुबह जब आसपास के रहिवासी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी वहां शव से बदबू आने से उस ओर रहिवासियों का ध्यान गया। छानबीन के बाद झाड़ी के किनारे महिला का शव देखा जा सका। जिसकी सूचना तेनुघाट थाना को दिया गया।

बताया जाता है कि सूचना के बाद तेनुघाट थाना प्रभारी अजीत कुमार के साथ मनीष कुमार, मनोज तिर्की सहित दल बल के साथ घटना स्थल पहुँच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर छानबीन मे जुट गए। वहीं शव को देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर झाड़ियों मे फेक दिया गया है।

शव के किनारे बोरा भी पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव पहचान में नही आ रहा है। जो महिला का शव मिला है उसकी भी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष प्रतीत होती है।

इस संबंध में गोमियां अंचल पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि जल्द ही शव की पहचान कर मामले का उद्वेभेदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मौके पर तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, राजेश यादव, सरहचिया पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सुजय आनंद, उदय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *