Advertisement

फर्जी टीटीई को पकड़ने वाले वरिष्ठ टिकट परीक्षक सम्मानित

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले को मिला सम्मान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक फर्जी टीटीई को पकड़ने वाले वरिष्ठ टिकट परीक्षक संतोष कुमार मीणा को उनके सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोशन कुमार ने 30 जुलाई को सम्मानित किया। इस अवसर पर मीणा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि, फर्जी टीटीई की पहचान कर उसे पकड़ने का यह कार्य यात्रियों को संभावित ठगी से बचाने के साथ-साथ रेलवे की गरिमा और भरोसे को भी सुदृढ़ करता है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोशन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे कर्मठ और सजग कर्मचारियों पर रेलवे को गर्व है। इनकी तत्परता से न केवल यात्रियों को ठगी से बचाया गया, बल्कि रेलवे की प्रतिष्ठा को भी बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि इस सराहनीय पहल से अन्य रेलकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं सजगता के साथ करें। कहा कि रेल प्रशासन ऐसे जागरूक कर्मचारियों की भावना की सराहना करता है। साथ हीं भविष्य में भी इसी प्रकार की सतर्क कार्यशैली की अपेक्षा करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *