Advertisement

वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक ने संभाला सोनपुर मंडल क्रीड़ा अधिकारी का दायित्व

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद मे सोनपुर स्थित रेल मंडल के नए मंडल क्रीड़ा अधिकारी का दायित्व सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक मनीष कुमार ने संभाल लिया है।उन्होंने दीपक राज राय का स्थान ग्रहण किया है, जिनका स्थानांतरण हो गया।

नए मंडल क्रीड़ा अधिकारी मनीष के पदभार ग्रहण करने पर 12 सितंबर को क्रीड़ा सचिव राज कुमार यादव, मुख्य कार्याधी रणवीर कुमार झा, कार्यालय सहायक राजु कुमार, ग्राउंड इंचार्ज हिमांशु कुमार, क्रिकेट खेल सचिव संतोष प्रकाश, क्रिकेट टीम कोच ज्योति कुमार, पीच क्यूरेटर बच्चन एवं प्रमोद ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह में मंडल क्रीड़ा सोनपुर का विकास कैसे हो तथा यहां के खिलाड़ियों को भौतिक सुविधा, उनके उम्दा प्रदर्शन के साथ- साथ सक्रिय स्पोर्ट्स पर्सन को कैसे बढ़ावा दिया जाए आदि पर रणनीतिक चर्चा की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *