Advertisement

लोहियावादी सोशलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता मृणाल कांति देव का निधन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के साड़म बंगाली टोला रहिवासी समाजसेवी सह सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के वरिष्ठ नेता मृणाल कांति देव का बीते 22 फरवरी की सुबह निधन हो गया। दिवंगत देव की उम्र लगभग 80 वर्ष थी। वे अविवाहित थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था।

दिवंगत मृणाल कांति देव की मृत्यु की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी तट पर किया गया। अंतिम विदाई के दौरान रिश्तेदार, स्थानीय रहिवासी व् बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। मालूम हो कि दिवंगत मृणाल कांति देव सिंचाई विभाग से सेवा निवृत हुए थे। उसके बाद समाजसेवी के रूप में कार्य कर रहे थे। वे कई कन्याओं का विवाह में भी सहयोग किए थे।

साथ ही सेवानिवृत होने के बाद अपने मिलने वाले पेंशन से एक स्कूल भी चला रहे थे, जिसमें शिक्षक को वेतन भी दिया करते थे। वे गोमिया विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके थे। उनके निधन पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, भाकपा नेता इफ्तिखार महमूद, वरिष्ठ अधिवक्ता एस एन डे, जनार्दन प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, अशोक कुमार सहित कई गणमान्य जनों ने शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *