Advertisement

पैतिस वर्ष कांग्रेस में रहे वरिष्ठ नेता महेश त्यागी भाजपा में शामिल

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। पिछले लगभग 35 वर्षों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के सहयोगी रहें महेश त्यागी ने झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।

त्यागी ने मौके पर कहा कि किसी भी पार्टी का आधार जमीनी स्तर के नेता और कार्यकर्ता होते हैं, जो पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने के बाद भी कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलने से उनका मनोबल टूट जाता है। ज्ञात हो कि महेश त्यागी ने कांग्रेस को छोड़कर अब भाजपा का दामन थाम लिया है।

झरिया विधानसभा से घोषित भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने सम्मान के साथ उन्हें भाजपा में शामिल कराया। भाजपा प्रत्याशी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकताओं को सम्मान नहीं मिलता है। कहा कि वर्षो से कांग्रेस पार्टी में कड़ी मेहनत करने के बावजूद सम्मान नहीं मिलने से लगातार युवा कार्यकर्ता भाजपा पर भरोसा जताते हुए शामिल हो रहे है। युवाओं की सोंच है कि भाजपा सरकार में ही विकास होगा।

रंगदारी, भ्रष्टाचार खत्म होगी। महिला नेत्री व् प्रत्याशी सिंह ने कहा कि महेश त्यागी उनके ससुर स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के समय से ही जुड़े थे। इन्होंने एक बार फिर से सिंह मेंशन परिवार पर भरोसा जताते हुए पुनः घर वापसी की है। जिससे वे अपनी जीत के प्रति पुरी तरह आश्वस्त हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *