प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में भाजपा के नव मनोनीत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से बोकारो के वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने भेंट कर उन्हें नव वर्ष एवं उनकी नई जिम्मेवारी के लिए बधाई एवं शुभकामना दी।
इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता नायक ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और आगे बढ़ेगी। कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष नवीनजी युवा है। युवा को भाजपा में पहली बार बड़े पदों में कार्य करने की जिम्मेवारी दी गयी है। इस जिम्मेवारी के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply