फिरोज आलम/जैनमोड़ (बोकारो)। बिरसा आश्रम बोकारो में 26 अगस्त को आदिवासी सेंगेल द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता में सेंगेल सालखन मुर्मू द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन पर कई संगीन आरोप लगाया गया।
प्रेस वार्ता में मुर्मू ने कहा कि लूट, झूठ, भ्रष्टाचार और विज्ञापन पर सवार हेमंत सरकार को अब गद्दी छोड़ देना चाहिए, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार के खिलाफ जो जमीन खरीद-बिक्री की डीड के मामले को मीडिया के समक्ष सार्वजनिक किया है। वह बिल्कुल एक अपराधिक मामले की पुष्टि करता है।
उन्होंने कहा कि यह गंभीर फ़्रॉड का मामला बनता है। जिसमें सोरेन परिवार ने अपना नाम, पिता का नाम और स्थान आदि का नाम बदलकर करीब 100 डिड बनाए हैं। ऐसी स्थिति में एक भ्रष्ट और फ्रॉड करने वाली परिवार द्वारा संचालित सरकार यदि जनता और जनतंत्र पर जबरन काबिज रहती है। यह बिल्कुल दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रहित के खिलाफ होगा।
आदिवासी सेंगेल अभियान इसका विरोध करती है और मांग करती है की हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ें। मुर्मू ने कहा कि पहले इस मामले पर जांच कर अविलंब कार्रवाई हो अन्यथा आदिवासी सेंगेल अभियान जनहित में याचिका दायर करने के लिए बाध्य हो सकती है।
उन्होंने बताया कि जेएमएम घूसकांड की तरह यह मामला संविधान, कानून और जनतंत्र की मर्यादाओं का हनन करता है। जनता का विश्वास चुनी हुई सरकारों पर खत्म करता है। कार्यपालिका को निष्पक्ष और निडर होकर काम करने के रास्ते को हतोत्साहित करता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर प्रथम दृष्टया कोई गंभीर आपराधिक मामला उस व्यक्ति को शीर्ष पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं दे सकता है। इस गंभीर मामले को न्यायपालिका, कार्यपालिका, मीडिया और खुद जनता को भी संज्ञान में लेना जरूरी है।
कहा कि यह झारखंड के आदिवासियों का दुर्भाग्य है कि सोरेन परिवार ने पहले झारखंड को कांग्रेस के हाथों ₹ 3.50 करोड़ रुपयों में बेचा। अब 5 जनवरी को मरांग बुरु (पारसनाथ पहाड़) अर्थात आदिवासियों के ईश्वर को जैनों के हाथों बेचा।
यह सरकार खुद सीएनटी और एसपीटी कानून का उल्लंघन कर महान वीर शहीदों के सपनों को तोड़ने का भी काम कर रहा है। राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संताली भाषा को अपमानित करता है। वायदों के साथ वादाखिलाफी करता है। आदिवासियों के नाम पर सोरेन परिवार केवल स्वार्थ की राजनीति करता है।
बैठक में सेंगेल के केन्द्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू, प्रदेश संयोजक सुगदा किस्कू, बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन, बोकारो जिला अध्यक्ष सुखदेव मुर्मू, बोकारो जिला संयोजक भीम मुर्मू, सेंगेल छात्र मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष कोमल किस्कू, सेंगेल युवा मोर्चा चास प्रखंड अध्यक्ष कालीचरण किस्कू, बुटन बेसरा, लालचंद सोरेन आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply