Advertisement

जैनामोड़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स व् प्रदान की ओर से कचड़ा हटाओ को लेकर सेमिनार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ बाजार क्षेत्र में जगह जगह कूडा-करकट व गंदगी के अंबार देखकर जैनामोड चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स काफी गंभीर है। इसे लेकर प्रदान संस्था के साथ इस समस्या से निपटने के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

जैनामोड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वाधान में कूड़ा, कचड़ा एवं हरित क्रांति को लेकर 3 जुलाई को मारवाड़ी धर्मशाला परिसर जैनामोड़ में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में चेंबर अध्यक्ष सहित पंचायत समिति सदस्य व् अन्य गणमान्य जनों ने इसके निराकरण पर प्रकाश डाला।

बता दे कि, जरीडीह प्रखंड के हद में जैनामोड़ बाजार क्षेत्र तीन पंचायत क्रमशः बांधडीह उत्तरी, जैना एवं टांड़ मोहनपुर पंचायत क्षेत्र को मिलाकर बना है। परंतु दिन प्रतिदिन बढ़ती आबादी एवं असंख्य भवन निर्माण के कारण यहां कूड़ा कचरा फेंकने का स्थान नहीं मिलने के कारण रहिवासी जहां तहां सड़क किनारे ही घर का कूड़ा-कचड़ा फेंक देते है। इससे पनपने वाली खतरनाक बीमारियों की उन्हें कोई चिंता नहीं। इस विकट समस्या के समाधान को लेकर जैनामोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इस समस्या के समाधान करने को लेकर प्रयासरत है। इस निमित्त समस्या का निदान करने के लिए स्वयंसेवी संस्था प्रदान के साथ एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में उपस्थित गणमान्य जनों ने गीला कचरा एवं ठोस कचरा का निस्तारण के लिए एक मोटर-युक्त वाहन एवं कचरा फेंकने का स्थान चिन्हित किया गया। प्रखंड एवं जिला प्रशासन से शीघ्र कचरा निस्तारण स्थल उपलब्ध कराने एवं सघन जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। इस अवसर पर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जैनामोड़ बाजार में कचरा का अंबार लगने से बाजार का स्वरूप ही बदल गया है। यहां विकराल समस्या उत्पन्न हो गया है, जिसको लेकर चेंबर पहले से चिंतित है।

सेमिनार में उपस्थित जनों ने अपने-अपने सुझाव व विचार व्यक्त किया। जिसमे बांधडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कविशरण कुमार, रंजीत महतो, सतीश जैन, त्रिपुरारी जायसवाल, बांधडीह पंचायत के मुखिया पति बलराम तिवारी आदि ने अपने विचार रखें। मौके पर प्रदान संस्था की ओर से जया, सुरज जैन, धीरज, रोहित महतो, कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग, मनोज झा, भुवनेश्वर साव, बलराम सिंह, सुशील कुमार, सतीश झारखंडी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *