प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। अंग्रेज़ी हुकूमत को घुटनों पर टिका देने वाले झारखंड के पड़ोसी बिहार प्रांत के मुंगेर रहिवासी स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर एक विशेष विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विशेष विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह कार्यक्रम राजवीर हाउस शादिपुर मुंगेर में आयोजित किया गया, जिसमें देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की भावना को पुनः स्मरण किया गया।
मौके पर क्षेत्र के समाजसेवी सह कार्यक्रम अध्यक्ष देवकी मंडल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दिवंगत अयोध्या प्रसाद सिंह जैसे सेनानियों ने जिस साहस से अंग्रेज़ी हुकूमत को चुनौती दी, उसी की बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में साँस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के कनिष्ठ पौत्र व् बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हीरो राजन कुमार (चार्ली चैपलिन द्वितीय) ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत के हर कलाकार को ऐसे वीर सपूतों की कहानियों को पर्दे पर उतारना चाहिए, ताकि इतिहास ज़िंदा रहे।
बफ्टा ट्रस्ट के पदाधिकारियों मधुसूदन आत्मीय, इक़बाल अहमद, लोकगायक परमानन्द परोपकारी, बलवंत शर्मा, अमित कुमार, शिवानी कुमारी, कल्पश्वनी, डिंपल आदि ने स्वतंत्रता सेनानी सिंह के जीवन पर चर्चा की और कार्यक्रम में आए तमाम गणमान्य जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
बिहार फिल्म ऐंड टेलीवीज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष हीरो राजन कुमार के शब्दों में इस आयोजन का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के उन अनसुने नायकों को याद करना है, जिन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत के अत्याचारों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ाद कराया।
![]()













Leave a Reply