Advertisement

कर्मचारी पंचायत कार्यालय में जेपी जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

देश में जेपी के सम्पूर्ण क्रान्ति की बढ़ी प्रासंगिकता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सर्वोदय मंडल सह जयप्रकाश स्मारक समिति की ओर से बोकारो के सेक्टर थर्ड डी स्थित कर्मचारी पंचायत कार्यालय में 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश जयंती सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम जेपी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया एवं उनके मार्गदर्शन पर चलने व् उनके सम्पूर्ण क्रान्ति के विचार को जन जन तक ले जाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र खतरे में है। वर्तमान सरकार निरंकुश हो गई है। जनता के आवाजों को कुचला जा रहा है।

सरकार पूरी तरह बहरी व गूंगी हो चुकी ‌है। देश को सांप्रदायिकता के जहर में झोक दिया गया है। न्यायपालिका भी खतरे में है। चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र व लोकतांत्रिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया गया है। अशांति, हिंसा व अराजकता का राज कायम है। कहा गया कि सरकार की मंशा साफ नहीं है, ऐसे में देश में जेपी के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। इसके लिए जन जन को खासकर युवाओं को गोलबंद करने की जरूरत है।

कहा गया कि जेपी के सम्पूर्ण क्रान्ति आयामों में व्यवस्था परिवर्तन के सारे आयाम शामिल हैं। इस अवसर पर जेपी आंदोलन में सक्रिय रहे साथियों ने अपने अनुभवों को भी याद किया। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि सत्ता के लालच व् सांप्रदायिकता से कभी समाज में परिवर्तन नहीं हो सकता है। इसलिए इससे खास कर युवाओं को बचना होगा। जनता के हित में समग्र विकास की बात करनी होगी।

इस अवसर पर भूदान आंदोलन से प्राप्त जमीन को चिन्हित कर भूमिहीनों के बीच बांटने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने, छात्रों के बीच चित्र प्रदर्शनी लगाकर जेपी व् गांधी के विचारों से रू-ब-रू कराने, गांवों में जनसंपर्क, बैठक, गोष्ठी आदि कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय मंडल सह जयप्रकाश स्मारक समिति के बोकारो जिलाध्यक्ष अदीप कुमार व संचालन विजय कुमार विजय ने किया। मनोज भारतीय ने जयप्रकाश का बिगुल बजा तो जाग उठी तरूणाई है गीता गाकर जोश भरा। कार्यक्रम को मजदूर नेता आर के बर्मा, डाॅ विनय योग, सुरेन्द्र मिश्रा, महावीर कुमार, कैलाश चंद्र महतो, महावीर महतो, जीवन जगन्नाथ, अमृत बाउरी, शंकर महतो, सुदामा यादव, रविन्द्र प्रसाद सिंह, उपेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार आदि ने संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *