Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोनपुर मंडल कार्यालय में सेमिनार का आयोजन

महिला कर्मियों की कार्य कुशलता बढ़ाने हेतु उपयुक्त वातावरण विषय पर सेमिनार

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल कार्यालय में 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मियों की कार्य कुशलता बढ़ाने हेतु उपयुक्त वातावरण पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने की।

जानकारी के अनुसार आयोजित सेमिनार में सोनपुर रेल मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं महिला रेल कर्मियों ने भाग लिया। सेमिनार में प्रत्येक विभाग से दो-दो महिला कर्मियों ने भाग लिया। महिला कर्मियों में एक कार्यालय में कार्य करने वाली कर्मी तथा एक फील्ड में काम करने वाली कर्मी शामिल थी।

इस सेमिनार में सभी कर्मचारी संगठनों की महिला कर्मचरियों ने भी भाग लिया और अपने-अपने विचार रखे। अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने सेमिनार में शामिल सभी महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए सभी महिला कर्मियों को सर्वोत्तम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं घर एवं कार्य क्षेत्र दोनों जगहों की जिम्मेदारी बखुबी निभा रही हैं।

दोनों ही जगहों पर महिलाएं सफलता के झंडे गाड़ रही है। सेमिनार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार सरकार से अंजना झा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित की गयी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *