एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आयकर विभाग, टी.डी.एस (वार्ड) बोकारो द्वारा नया आयकर अधिनियम 2025 एवं नवीनतम टी.डी.एस/टी.सी.एस प्रावधानों के बारे में सेमिनार का आयोजन 5 फरवरी को हेलन केयर मंडप (आशा लता दिव्यांग विकाश केंद्र) सेक्टर-5 बोकारो इस्पात नगर में किया गया।
सेमिनार में आयकर विभाग बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन, बोकारो चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रियल एस्टेट बोकारो एवं बोकारो के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी विद्यालय के अधिकारी एवं प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया।

सेमिनार कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रांची के टीडीएस सर्किल के आयकर उपायुक्त सहजानन्द ने नए आयकर अधिनियम 2025 जो आगामी एक अप्रैल से लागू होगी पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए आयकर अधिनियम की आवश्यकता, उसके विभिन्न प्रावधान एवं इससे फायदे की जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि टीडीएस से सम्बंधित करेक्शन स्टेटमेंट की समय सीमा को छः वर्ष से घटा कर दो वर्ष कर दिया गया है। इसलिए सभी रिटर्न फाइल करनेवालो को टीडीएस स्टेटमेंट दाखिल करते समय अधिकतम सतर्कता बरतनी चाहिए।
टी.डी.एस/ टी.सी.एस के नवीनतम प्रावधानों के सम्बन्ध में समुचित जानकारी आयकर अधिकारी, टीडीएस वार्ड बोकारो दीपक कुमार एवं आयकर अधिकारी कमलेश कुमार सिन्हा (सेवानिवृत्त) ने विस्तार से उपस्थित जनों को अवगत कराया। उपरोक्त सेमिनार का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आयकर निरीक्षक मनोज कुमार झा द्वारा किया गया।
![]()













Leave a Reply