Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो में हैप्पी हार्मोन का व्यक्तित्व विकास पर प्रभाव विषय पर सेमिनार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के मनोविज्ञान विभाग के सौजन्य से 21 फरवरी को हैप्पी हार्मोन का व्यक्तित्व विकास पर प्रभाव विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में हैप्पी हार्मोन का व्यक्तित्व विकास पर प्रभाव विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का आधार हैप्पी हार्मोन का स्तर हैं। छात्रों को अपनी जीवन शैली में सरल बदलाव लाकर खुशी के हार्मोन बढ़ाने की जरूरत है।

इस अवसर पर प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि हैप्पी हार्मोन से व्यक्ति भावनात्मक रूप से मजबूत, सकारात्मक, रचनात्मक और सामाजिक रूप से जुड़ा रहता है। खुशी हार्मोन मस्तिष्क में मौजूद उन रासायनिक पदार्थों के समूह को कहते हैं जो हमारी भावनाओं को काफी हद तक प्रभावित करते हैं।

मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि खुशी को चार प्रमुख हार्मोन प्रभावित करते हैं, जिन्हें हैप्पी हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है। सेरोटोनिन, डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन। ये हार्मोन और न्यूरोकेमिकल इनाम, आनंद, खुशहाली और जुड़ाव जैसी भावनाओं को जगाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। सेमिनार में मनोविज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित रूप से व्यायाम, सही खान पान अपनाने, प्रियजनों से जुड़ना, ध्यान करना और पर्याप्त नींद लेना जैसी गतिविधियों में शामिल होकर हम सुरक्षित और प्राकृतिक रूप से अपने हैप्पी हार्मोन का स्तर बढ़ा सकते हैं और अपने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकते हैं।

मंच संचालन कॉलेज के छात्र अनील मरांडी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रभाकर कुमार ने किया। सेमिनार में उपरोक्त के अलावा डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, कार्यालय कर्मी सदन राम समेत मनोविज्ञान विषय के छात्र छात्रा सिंपल गुप्ता, जागृति कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता, सोनू कुमार शर्मा, अनील मरांडी, गुंजा, पल्लवी कुमारी, अभिषेक कुमार सोनी, प्रकाश कुमार, सूरज देव साव, हरिश्चंद्र सिंह, प्रियंका कुमारी, कुसुम कुमारी, शोभा कुमारी, खुशबू कुमारी, ह्रितिका महतो, सूरज कुमार रवानी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *