Advertisement

बोकारो थर्मल में तेली साहू समाज संघर्ष समिति द्वारा विचार-गोष्ठी

टीएसफोर का मुख्य उद्देश्य सामाजिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी-साहू

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) बोकारो जिला की एक विचार-गोष्ठी 7 जून को जिला के हद में बोकारो थर्मल में आयोजित किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भुवनेश्वर साव एवं संचालन समाजसेवी विनोद कुमार साव ने किया।

उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू , विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव एवं जोधन नायक की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विचार-गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सामाजिक चेतना के अभाव में तेली समाज की उपेक्षा हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। जबतक एकजुटता लाकर भागीदारी की लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तबतक समाधान सम्भव नहीं है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने कहा कि सामाजिक चेतना और जागरूकता लाने के लिए सभी तेली बहुल गाँव में विचार-गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जोधन नायक ने कहा कि पूर्व की तुलना में काफी परिवर्तन आ रहा है। अब समाज यह समझने लगा हैं कि एक पार्टी को सिर्फ हमारे वोट से मतलब है, हमारी समस्याओं से नहीं।

बैठक में मुख्य रूप से संतोष साव, सुरेश साव, मनोज कुमार साव, प्रदीप कुमार नायक, जय प्रकाश नारायण, सुरेन्द्र नायक, अनिल नायक, प्रकाश नायक, त्रिभुवन नायक, सुरज कुमार नायक, रामचंद्र नायक, दीपक कुमार नायक समेत कई समाजसेवी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *