रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहयोगिनी द्वारा 5 जून को बोकारो जिला के हद में बहादुरपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ हीं वृक्षारोपण भी किया गया।
इस दौरान आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे की कमी के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है, जिसका खामियाजा यह है कि समय से वर्षा नहीं हो रहा है।
किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय से खेती-बाड़ी नहीं होने के कारण क्षेत्र से किसान मजदूरों का पलायन हो रहा है। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और लड़कियों को हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है। जैव विविधता का संरक्षण करना जरूरी है। इस दौरान सहयोगिनी परिसर में पौधा रोपण किया गया। गोष्ठी के दौरान संस्था की मंजू देवी, कुमारी किरण, सूर्यमणि देवी, पायल कुमारी, रवि कुमार, नीतू कुमारी, फुलेंद्र रविदास, अभय कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply