Advertisement

आजादी के नायक व् स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह की याद में गोष्ठी एवं मुशायरा

युधिष्ठिर महतो (झारखंड)। बिहार फिल्म एंड टेलीवीज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट मुंगेर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर राजवीर हाउस शादीपुर में वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के जीवन पर गोष्ठी एवं मुशायरा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुंगेर के सम्मानित विद्वानों ने समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया और सभी ने बारी – बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह को याद किया। गोष्ठी की अध्यक्षता बलवंत शर्मा ने की। सचिव अभय कुमार ने देश की आज़ादी के महत्व को उजागर करते हुए हीरो राजन कुमार को कार्यक्रम आयोजित करने की बधाई दी। इक़बाल अहमद ने शायराना अंदाज में मुंगेर के क्रांतिकारी वीरों की भूमिका को देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ज़ोर देते हुए स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह को महान देश भक्त बताया।मधुसूदन आत्मीय ने बफ्टा को एक सफल संस्था बताया, जो मुंगेर के स्वतंत्रता सेनानी को समय – समय पर याद करता रहता है।

मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी विभाग के प्रोफेसर अभय कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी सिंह को गरीबों का सच्चा मददगार कहा। जिनके प्रयास से गांव बदल गया। डॉ संजीव कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सिंह जानवरों से भी प्यार करते थे। कहा कि उन्होंने वेटनरी अस्पताल के लिए अपनी जगह सरकार को दिया था। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भी पशुधन सुरक्षित रहे। कहा कि हीरो राजन कुमार अपने दादा स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के लिए रहिवासियों का प्यार देख कर भावुक हो गए एवं सभी को साधुवाद दिया।

इस आवा पर बिहार फिल्म एंड टेलीवीज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरो राजन कुमार ने कहा कि देश सर्वोपरि है। हम सब को भारतीय कला एवं संस्कृति के माध्यम से देश को एकजुट कर आपस में प्रेम एवं भाईचारा कायम करने की ज़रूरत हैं। ज्ञात हो कि, स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह मुंगेर से जुड़े हुए हैं। उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में योगदान अयोध्या प्रसाद सिंह ने महात्मा गांधी के आह्वान पर अगस्त क्रांति में हिस्सा लिया और देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम उनकी पुण्यतिथि पर उनके पोते हीरो राजन कुमार ने राजवीर हाउस शादीपुर, मुंगेर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उपस्थित जनों को देशभक्ति की कहानी सुनाई गई। इसके अलावा, अयोध्या प्रसाद सिंह की याद में कलाग्राम टेटिया बम्बर मुंगेर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *