Advertisement

तेनुघाट महाविद्यालय में सेमेस्टर एक की परीक्षा प्रारंभ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय में सेमेस्टर एक का परीक्षा बीते 7 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। उक्त परीक्षा आगामी 19 अप्रैल तक दोनों पाली में चलेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए तेनुघाट महाविद्यालय के प्राचार्य सुदामा तिवारी ने 8 अप्रैल को बताया कि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (विबीएमकेयू) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कहा कि एफवाईयूजीपी सेमेस्टर वन (सत्र 2024-28) है।

उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में एईसी हिंदी में 18, अंग्रेजी में 19 तथा दूसरी पाली के हिंदी में 53 और अंग्रेजी में 50 विद्यार्थी शामिल हुए। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास, प्रो. महावीर यादव, प्रो. रावण मांझी, प्रो. कालीचरण महतो सहित महाविद्यालय के सभी कर्मचारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *