फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जासा (JASA) के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड के सभी जिलों में आत्मकर्मी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। राज्य संघ के निर्देशानुसार 3 सितंबर को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग बोकारो के संयुक्त जिला कृषि कार्यालय, कृषि भवन के समक्ष काला बिला लगाकर सभी आत्मकर्मियो ने विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार इसी क्रम में आगामी 5 सितंबर को कलमबंद, कामबंद कर हड़ताल करते हुये सभी कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे तथा आगामी 7 सितंबर से झारखंड के सभी आत्मकर्मी हड़ताल में रहेंगे।
बताया जाता है कि सभी आत्मकर्मी कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्यान विभाग, सांख्यकी विभाग एवं झारखंड सरकार के तमाम योजनाओं को विगत 11 वर्षों से ससमय पूर्ण करते आ रहे है।
इसी वज़ह से झारखंड सरकार को दो बार राष्ट्रीय स्तर का कृषि कर्मण अवॉर्ड, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जा चुका है। इसके साथ ही साथ प्रखंड, अंचल, अनुमंडल एवं उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न आदेशों का निष्ठापूर्वक अनुपालन करते आ रहें हैं। इसके बावजूद भी तमाम आत्मा कर्मी बंधुआ मजदूर की तरह कार्य करते रहें है।
कहा गया कि जब तक आत्मा कर्मियों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उनकी मुख्य मांगो में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के रिक्त पदों में उन्हें समायोजित करना है।
![]()












Leave a Reply