Advertisement

राजकीय समारोह के रुप में मनाया गया स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती का आयोजन 2 सितंबर को सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित दारोगा प्रसाद राय चौक पर राजकीय समारोह के रूप में किया गया।

इस अवसर पर सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने स्व. राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां माल्यार्पण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रियका रानी, सहायक समाहर्ता श्रेयाश्री एवं जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. राय के प्रसंशकों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. राय ने सन् 1942 के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया था। वे गरीबों के मसीहा एवं सामाजिक न्याय के पक्षधर थे।

बिहार के 10वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेने के बाद उन्होंने गरीब और समाज के अत्यंत पिछडे वर्ग के लिए कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की थी, जिससे जरूरतमंदो को लाभ मिला। डीएम ने कहा कि स्व. राय द्वारा सबसे पहले भूमि सुधार आदर्श कानून बनाया गया। मंत्री रहते हुए स्व. राय द्वारा सारण प्रमंडल का उद्घाटन किया गया था।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *