Advertisement

विस्थापित व् स्थानीय संघर्ष समिति की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति बोकारो थर्मल शाखा कार्यकर्ताओं की बैठक 23 जून को दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्ष विस्थापित नेता बालेश्वर यादव ने किया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में पुरानी विस्थापित कमेटी को भंग करते हुए पुनः नई कमेटी का गठन किया गया। यहां नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

बताया जाता है कि विस्थापित व् स्थानीय संघर्ष समिति का बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष वाजीद हुसैन, उपाध्यक्ष छत्रधारी गोप, सचिव भोला यादव, उप-सचिव मिथलेश रजवार, संगठन सचिव मुबारक अंसारी, उप संगठन सचिव सुरेंद्र घासी, कोषाध्यक्ष रवि तूरी को सर्वसमिति से चुना गया। इसके अलावे दस सदस्ययीये कार्यकारिणी समिति सदस्यों का भी चुनाव किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *