रांची के रिम्स में लड़की का कपड़ा सरका देख डोला सैप जवान की नीयत, किया रेप

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के जिस जगह जीवनदान मिलता है। बीमार के दु:ख-दर्द को दुर किया जाता है, उसी जगह एक जवान युवती के तन-मन पर ऐसा खुरेंच लगा कि वह जिंदगी भर उसे भुला नहीं पायेगी।

झारखंड से सबसे बड़े अस्पताल रांची स्थित रांची इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज (रिम्स) में जहां चप्पे-चप्पे पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं, उसी रिम्स में इलाजरत अपने प्रेमी को देखने आयी 20 साल की एक युवती की आबरू लूट ली गयी। इल्जाम है कि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सैप के जवान ने यह कुकृत्य किया है। उक्त आरोपी जवान संतोष कुमार बारला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते 16 जनवरी की रात लगभग 10 से 11 बजे घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने रांची के बरियातू थाना में आरोपी संतोष कुमार बारला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए पीड़िता के फर्द बयान के अनुसार वह चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बीते 13 जनवरी को अपने प्रेमी का इलाज कराने के वास्ते वह रांची के रिम्स आयी थी। 16 जनवरी की रात लगभग दस बजे पीड़िता और उसका प्रेमी टिकट काउंटर के पास आराम कर रहे थे।

उस वक्त पीड़िता थकी हुई थी, इस कारण प्रेमी उसका पैर दबा रहा था। इस दौरान पीड़िता का कपड़ा थोड़ा सरक गया था। तभी पुलिस के जवान वहां पहुंचे और पुछा कि यहां क्या कर रहे हो ? तब पीड़िता ने कहा कि मेरा पैर दर्द दे रहा है, इसलिए मेरा प्रेमी मेरा पैर दबा रहा है। तभी एक जवान पूछताछ के लिये अपने साथ चलने को कहा। इस पर पीड़िता के प्रेमी ने कहा कि जो पूछताछ करना है यहीं किजिये सर। पर जवान नहीं माना और लड़की को साथ लेकर चला गया।

वह लड़की को अकेले अपने साथ लिफ्ट से अस्पताल के छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। अपनी हवस मिटाने के बाद जवान ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताओगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। मेरे पास तुम्हारा फोटो भी है। इस डर से पीड़िता ने रात में किसी को यह बात नहीं बतायी।

पीड़िता के फर्दबयान में बताया कि अगले रोज 17 जनवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना देने पर जब पुलिस आयी और पूछताछ कर रही थी, तभी उधर से सैप के जवान गुजर रहे थे। उनमें वह दरिंदा भी था, जिसने उसकी आबरू पर हाथ डाला था। पुलिस ने संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मामले में रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी सैफ जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उक्त मामले में कार्रवाई कर रही है।

 68 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *