Advertisement

विधालय की स्वच्छता देख प्राचार्य ने चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मियों को किया सम्मानित

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मियों को 8 जनवरी को विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। क्षेत्र में बढ़ते ठंड को देखते हुए कर्मियों के कुशल कार्यों की सराहना करते हुए प्राचार्य द्वारा वस्त्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डीएवी गुवा की प्राचार्या उषा राय में बताया कि वर्तमान में अध्ययनरत बच्चों के लिए साफ – सफाई अत्यंत आवश्यक है। कहा कि स्वच्छता को बनाए रखने हेतु इन कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा है। इनके प्रयास से विद्यालय परिसर में स्वच्छता सदैव बनी रही है।

प्राचार्य राय ने बताया कि स्वच्छता की लालिमा को बनाए रखने हेतु हर व्यक्ति को जिम्मेदारी एवं जवाबदेही के साथ इसे अपनाना चाहिए। जब तक स्वच्छ रखने की इच्छा मनुष्य में नहीं होगी, तब तक आसपास का वातावरण स्वच्छ नहीं हो सकता है। मौके पर वरीय भौतिकी विज्ञान शिक्षक जय मंगल साव, एस. के. पांडेय एवं स्कूल के वरीय अकाउंटेंट संजीव कुमार खास तौर पर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *