एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला के हद में चास प्रखंड के भ्रमण के दौरान 9 जुलाई को बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की नज़र एक वृद्ध पर पड़ी। वृद्ध ने अपना नाम चरकु महतो बताया। उसका चश्मा टूटा हुआ था।
बताया जाता है कि, वृद्ध चरकु की स्थिति देख उपायुक्त ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल पंचायत के मुखिया को निर्देश दिया कि उनकी सहायता की व्यवस्था की जाए, ताकि वे दैनिक जीवन में असुविधा से बच सके।
इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कहा कि जन सेवा का अर्थ सिर्फ योजनाएं चलाना नहीं, बल्कि जमीन पर हर जरूरतमंद तक मानवीय संवेदना के साथ पहुंचना है। उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऐसे छोटे-छोटे संकेतों को भी वे गंभीरता से लें।
![]()













Leave a Reply