Advertisement

सीसीएल अधिग्रहित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण रोकने पहुंचा सुरक्षा टीम

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र की अधिग्रहित जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण रोकने को लेकर सुरक्षा टीम 9 अक्टूबर को अवैध निर्माण स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उक्त मामले में प्रबंधन को पुर्व में शिकायत पत्र दिया गया था।

जानकारी के अनुसार गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग पर सीसीएल की अधिग्रहित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर बीते 7 अक्टूबर को स्वांग बस्ती रहिवासी सूरज यादव ने सीसीएल के वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि सीसीएल की जमीन में स्वांग वन बी स्थित आंख अस्पताल के समीप अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कहा गया कि उक्त जमीन को सीसीएल ने उनके पूर्वजों से अधिग्रहण किया था।

वर्तमान में उक्त भूमि पर बाहर से आए दबंगो द्वारा दिन प्रतिदिन कब्जा किया जा रहा है। उसी कड़ी में गिरिडीह क्षेत्र के टिंकल मंडल द्वारा कमरा बनाकर उसे वाइन शॉप को दे दिया गया है। वहां से भाड़ा वसूला जा रहा है। कहा गया कि जिस क्वार्टर में रह रहा है उसके पीछे भी कई एकड़ भूमि को अपने कब्जे में रखे हुए है।

बताते चले कि सीसीएल की जमीन पर मुख्य सड़क किनारे स्वांग वन बी में दोनों ओर अतिक्रमण कर दर्जनों दुकान और मकान बना कर बस गए है। सीसीएल स्वांग-गोबिंदपुर फेज दो के सुरक्षा प्रभारी हिमांशु भारद्वाज ने बताया कि जीएम ऑफिस से 9 अक्टूबर को शिकायत पत्र मिलने के बाद दल बल के साथ निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायत मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी। वही टिंकल मंडल ने भेंट में कहा कि वर्षो पूर्व उनके द्वारा मकान बनाया गया था, जिसकी स्थिति जर्जर हो गई थी। उनके द्वारा इसका रिपेयरिंग करवाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *