Advertisement

सुरक्षा सर्वोपरि है इसे नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता-राजेंद्र सिंधिया

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में स्थित सेल खदान में हो रही दुर्घटनाओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरू के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया काफी चिंतित है।

सिंधिया ने 16 मई को एक भेंट में कहा कि सेल गुवा खदान में हुई ठेका श्रमिकों की हादसे से सेल किरीबुरु समेत झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की सभी प्रबंधन को सचेत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है। सुरक्षा सर्वोपरि है। इसे नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता है। खदान के अंदर ही क्या सिर्फ सुरक्षा देखी जाती है, खदान के बाहर भी सुरक्षा की सबको जरूरत है। खास कर सिविल, ट्रांसपोर्ट और अस्पताल में कार्य करने वाले मजदूरों की सुरक्षा भी अहम है।

उन्होंने कहा कि अक्सरहां ऐसा देखा गया है कि सिविल विभाग जो खदान गेट से बाहर है, कार्यस्थल पर सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया जाता है। ना ही सुरक्षा सामान उपलब्ध कराया जाता है। ठेकेदार द्वारा अथवा प्रबंधन द्वारा। कार्यस्थल पर ना ही सुपरवाजर नजर आते हैं। ठेका श्रमिकों की सुरक्षा से किसी को कोई मतलब ही नहीं है। कहा कि एक तो अस्पताल में डॉक्टरों की कमी उस पर सुरक्षा में लापरवाही।

ऐसा लगता है कि इंसान की जान का कोई मोल ही नहीं है। विभगाध्यक्ष को श्रमिकों की सुरक्षा पर ध्यान देनी चाहिए। जीरो एक्सीडेंट का नारा दिया जाता है। पर जीरो एक्सीडेंट कैसे प्राप्त करना है उस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। सुरक्षा समिति भी सिर्फ खदान के अंदर का बात करता है। खदान के बाहर नदारत रहते हैं। उन्हें लीज होल्ड एरिया के अंदर कार्य करने वाले श्रमिकों के प्रति चाहे वह ठेका श्रमिक हो अथवा नियमित श्रमिक जवाबदेही तो बनता है। अतः सेल प्रबंधन इस पर ध्यान दे और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए लापरवाही करने वाले ठेकेदार और विभाग पर कार्रवाई करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *