Advertisement

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता आशा झा से शिक्षक संघ बोकारो‌ के सचिव ने की भेंट

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखण्ड +2 शिक्षक संघ जिला इकाई बोकारो के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने 28 जून को मिथिला पेंटिंग की विश्वविख्यात कलाकार व् राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता आशा झा से दरभंगा स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मधुबनी चित्रकला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए झारखण्ड +2 शिक्षक संघ के तरफ से उनके प्रति आभार प्रकट किया।

सचिव झा नेराष्ट्रपति से पुरस्कृत झा के द्वारा कोविड – 19 त्रासदी के दौरान उनके सामाजिक सरोकारों एवं सैकड़ों महिलाओं‌ को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने झारखण्ड के बच्चों को मिथिला पेंटिंग का गुर सिखाने के लिए बोकारो आमंत्रित किया। आशा झा ने शाल ओढ़ाकर सचिव झा का स्वागत किया।
संघ के सचिव डॉ झा के मिथिला पेंटिंग विशेषज्ञ से मिलने पर अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत पांडेय एवं इर्वि रानी, कोषाध्यक्ष आदि।

राजदेव साहू, संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो एवं राजेश कुमार विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार दुबे, प्रांतीय गुणात्मक शिक्षा समिति सदस्य धनंजय कुमार, उप संगठन मंत्री श्वेता कुमारी उपाध्याय एवं मुकेश कुमार यादव, निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार झा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र, बेलालुद्दीन अंसारी, नाहिद अख्तर, रुकमोनी गोराईं, धनंजय कुमार, प्रियंका कुमारी, नितेश सोनी, सुजाता वात्सयायन, पुष्पा कुमारी विश्वकर्मा समेत अन्य ने स्वागत किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *