Advertisement

दूसरे चरण का कोरोना टीकाकरण अभियान प्रारंभ

45 एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को लगाया जाएगा टीका
सरकारी संस्थानों में नि:शुल्क टीका के साथ ही निजी संस्थानों में भी शुल्क भुगतान पर लगेगा टीका
ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के दूसरे चरण का 1 मार्च से अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत 45 से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए जिले के सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक केंद्रों में व्यवस्था की गई है। इन सरकारी अस्पतालों में जाकर योग्य लाभुक फ्री में टीका लगवा रहे हैं। इसके साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी टीका की व्यवस्था की गई। निजी अस्पतालों में टीका के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें टीका का शुल्क एवं सेवा शुल्क शामिल है।

जिले के दो निजी स्वास्थ्य संस्थानों में यह व्यवस्था शुरू की गई है। जिसमें सेक्टर आठ स्थित जैन हॉस्पिटल एवं बड़ी कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित मां शारदा चैरिटेबल हॉस्पिटल (Ma Sharda Charitable hospital) शामिल है। उक्त दोनों निजी हॉस्पिटलों में आमजन 250 रुपये शुल्क भुगतान कर टीका का पहला डोज लगवा सकते है। टीकाकरण का दूसरा डोज (28 दिन बाद) लगाने के समय आमजन को दोबारा 250 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।
कोविड-19 के दूसरे चरण में जिले के 12 टीकाकरण सत्र स्थलों पर 900 लोगों ने टीका लगाया। इसमें सदर अस्पताल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 880 लोगों ने टीका लगाया। वहीं चिन्हित निजी हॉस्पिटल में कुल 20 लोगों ने शुल्क भुगतान कर कोविड का टीका लगाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *