प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। नव वर्ष पर बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने अनुमंडल के काज चर्चित पिकनिक स्थलों यथा तेनुघाट डैम, ललपनिया, बेरमो, चंद्रपुरा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी की योजना बनाई है।
जानकारी देते हुए बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सुरक्षा तैयारियों को देखकर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया गया हैं। इस दौरान उन्होंने स्वयं तेनुघाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नव वर्ष पर हजारों सैलानी पिकनिक मनाने उपरोक्त स्थलों पर आते हैं, इसलिए प्रशासन की प्राथमिकता पर्यटको की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखना है।
एसडीपीओ सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शराब पीकर ड्राइव करने वालों, मनचलों और तेज बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिकनिक स्थलों पर एल्को-मीटर से जांच की जाएगी और नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस को भी सुचारू यातायात के लिए तैनात किया जाएगा।
वहीं अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि पर्यटक पिकनिक के दौरान संयम बनाए रखें और किसी प्रकार की लापरवाही न करें। प्रशासन उन्हें हर कदम पर सहयोग के लिए तैनात रहेगी।
![]()













Leave a Reply