Advertisement

पलिहारी गुरुडीह मुखिया प्रकरण पर एसडीपीओ ने की प्रेस वार्ता

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया के अचानक लापता तथा बरामदगी प्रकरण मामले पर 7 अक्टूबर को बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रेस वार्ता की है।

इस संबंध में एसडीपीओ सिंह बताया कि उक्त पंचायत की मुखिया बीते दो अक्टूबर को अचानक लापता हो गयी थी। मुखिया के परिजनों ने गोमिया थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद बीते 4 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि आवेदन के आलोक में बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गयी। साथ हीं टेक्निकल इनपुट की मदद से लापता मुखिया को झारखंड की राजधानी रांची से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद मुखिया को सकुशल उसके परिजनों को सौप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुखिया द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार वह पारिवारिक तनाव की वजह से रांची स्थित अपनी महिला मित्र के यहां चली गई थी। बताया कि मुखिया को परिवारजनों से कोई शिकायत नहीं है। छापामारी दल में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ मनोज कुमार व् अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *