प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने 16 फरवरी प्रेस वार्ता कर कसमार एवं जरीडीह थाना क्षेत्रों में हुए चोरी की घटना का उदभेदन का दावा किया।
एसडीपीओ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विगत दिनों कसमार एवं जरीडीह थाना क्षेत्र के बंद घरों में चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा आभूषण, पैसा एवं अन्य सामानों की चोरी की गई थी। बताया कि घटना में तत्काल कार्रवाई एवं अपराधियों को पकड़ने हेतु बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार एक टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी शाखा एवं स्थानिय गुप्तचर की मदद से कांड का उद्वेदन कर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। कहा कि सभी गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा कांड में चोरी का सामान भी बरामद किया गया।
एसडीपीओ के अनुसार उक्त छापामारी में कसमार थाना एवं जरिडीह थाना में हुई चोरी की संयुक्त छापामारी किया गया। इसमें गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र के राधागांव रहिवासी राहुल रवानी, गोमिया थाना क्षेत्र के सियारी टोला रहिवासी राजकुमार पासी एवं पंकज पासी, कसमार थाना क्षेत्र के खैराचातर रहिवासी शंकर पासी एवं राज चौधरी, बिहार के जमुई जिला के हद में गिद्धौर रहिवासी आभाष चौधरी की गिरफ्तारी की गई।
बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से कांड में प्रयुक्त सबल, छेनी, अभियुक्त के घर से तंबू में सोने का मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, सोने का कान वाली, सोने का नथिया, चांदी का बेड़ा, दो चांदी के बिछिया, चांदी के आंख, चांदी का चेन, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की अंगूठी, लॉकेट, दो कांसा का थाली, लोटा, गिलास, स्कूल का सर्टिफिकेट, जमीन का कागजात, एलआईसी का पेपर, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासबुक आदि जप्त किया गया। वहीं अभियुक्त राजकुमार पासी के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त हीरो कंपनी का ग्लैमर मोटरसाइकिल इसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक JH09BH/5437 भी बरामद किया गया और घटना में प्रयोग किए जाने वाले दो मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।
छापामारी दल में जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी कसमार कुंदन कुमार, थाना प्रभारी जरिडीह विपिन चंद्र महतो, ओपी प्रभारी तेनुघाट भजनलाल महतो, रंजन कुमार सिंह, कसमार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक हिमांशु शेखर, संजीव कुमार, विकास कुमार विश्वकर्मा, जरीडीह थाना के एम. जे. मुर्मू, कसमार थाना के सत्येंद्र कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। साथ में तकनीकी शाखा बोकारो के आरक्षी पंकज कुमार भी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply