प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में निरसा थाना क्षेत्र के कालीमाटी गांव में बीते एक जनवरी को हुई फायरिंग की घटना पर निरसा एसडीपीओ ने 5 को प्रेस वार्ता कर एक आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया है।
प्रेस वार्ता में एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने बताया कि बीते एक जनवरी को निरसा क्षेत्र के कालीमाटी गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मौके से 6 खोखा बरामद किया था। एसडीपीओ बाखला ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित निरंजन कुमार चौहान के लिखित शिकायत के बाद थाना में मामला दर्ज कर एक टीम गठित की गई। इसके बाद घटना में सम्मिलित अपराधियों गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी की गई।
बताया कि पुलिस ने इस दौरान निरसा रहिवासी युवराज़ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में उपयोग किये जाने वाले पिस्टल भी बरामद की गई है। एसडीपीओ बाखला ने कहा कि गिरफ्तार युवराज के निशानदेही पर अन्य कई आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द हीं सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
![]()













Leave a Reply