पूजा में हुड़दंगियों पर प्रशासन की रहेगी विशेष नजर-एसडीपीओ
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो एसडीपीओ वशिष्ट नारायण सिंह एवं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने 27 सितंबर की देर रात संयुक्त रूप से क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
बताया जाता है कि एसडीपीओ तथा थाना प्रभारी ने बोकारो थर्मल, कथारा एवं जारंगडीह के दुर्गा पंडालो का निरीक्षण के दौरान पूजा समिति से पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। साथ हीं कई प्रकार के सुरक्षा संबंधी सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर एसडीपीओ सिंह ने पूजा के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने, अग्निशमन उपकरण का पर्याप्त इंतजाम रखने, भीड़ तंत्र पर नियंत्रण करने, पंडाल में प्रवेश एवं निकासी द्वार की अलग-अलग व्यवस्था रखने, सीसीटीवी कैमरा से पंडाल, मेला, पार्किंग स्थल आदि की निगरानी करने सहित शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होने हुड़दंगियों पर पूजा के दौरान विशेष नजर रखने की बात कही।
एसडीपीओ द्वारा पंडालो के लागत के बारे में पुछे जाने पर कमेटी द्वारा बताया गया कि तीन लाख पंद्रह हजार रुपया की लागत से पंडाल बनाया गया है। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने कहा कि झूला वगैरह जो भी दुकान व् नुमाइश लगेगा उसका सर्टिफिकेट थाना मे जमा करना होगा। उन्होंने पंडाल के ऊपर बांस की बल्ली में गिलास रखने की बात कही, जिससे पंडाल में पानी ना घुसे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तत्काल पूजा समिति स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समितियां बोकारो जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करेंगे।
मौके पर जारंगडीह पूजा समिति के सचिव सौरभ दुबे, टिंकू पंडित, पुर्व मुखिया मो. इम्तियाज़, अरबिंद ओझा, जोगेन्दर सोनार, नेमचंद मंडल, मधु सोनार, कथारा मोड़ शिव मंदिर पूजा पंडाल में पूजा कमेटी के रामेश्वर चौधरी, राजेन्द्र तिवारी, राजेश शर्मा, दशरथ महतो, आशीष चक्रबर्ती के अलावे दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply