कोलियरी विस्तारीकरण मंजूरी से अधिकारीयों, कामगारों व् श्रमिक प्रतिनिधियों में हर्ष
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। वन विभाग से विस्तारीकरण की स्वीकृति मिलने से बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम प्रोजेक्ट के अधिकारीयों, कामगार और श्रमिक प्रतिनिधियों में काफी हर्ष है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद 28 फरवरी को एसडीओसीएम कल्याणी स्थित प्रोजेक्ट कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 27 फरवरी को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार द्वारा सीसीएल सेलेक्टेड ढ़ोरी खुली खदान परियोजना मे सन्निहित कुल 143.05 हेक्टेयर एकड़ नवीनीकरण से संबंधित वन भूमि अपयोजन की स्वीकृति का विस्तारीकरण (अवधि- विस्तार) संबंधी प्रधान मुख्य वन संरक्षक
कार्यणी निर्देशक बंजर भूमि विकास बोर्ड झारखंड रांची के पत्रांक 45 दिनांक 26-1-26 से प्राप्त प्रस्ताव की राज्य सरकार द्वारा समीक्षोपरांत भारत सरकार, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के आलोक मे विषय परियोजना को माइनिंग लीज से को – टर्मिनेश करते हुए सात दिसंबर 2050 तक विस्तारीकरण (अवधि-विस्तार) पूर्व मे स्टेज टू में अधिरोपित (शर्त से VIII) को छोड़कर सभी यथावत रहेगी। पूर्व मे अधिरोपित शर्तो में आंशिक संशोधन (सशर्त से VIII) मे करते हुए यथा प्रयोक्ता अभिकरण द्वारा समर्पित फाइनल स्टेज टर्म प्लान माॅडल के अनुसार वनभूमि को वन विभाग को वापस किया जाएगा।
इस संबंध मे झारखंड सरकार के उप सचिव चन्द्रशेखर प्रसाद ने 27 फरवरी को पत्र निर्गत किया, जिसकी काॅपी सीसीएल मुख्यालय दंरभगा हाउस रांची को दी गई है। एसडीओसीएम के परियोजना पदाघिकारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि प्रति वर्ष 20 लाख टन और 5 वर्ष तक 100 लाख टन कोयला उत्पादन होगा। साथ हीं कहा कि परियोजना का भविष्य उज्जवल है। पीओ प्रसाद ने इसके लिए सीसीएल के सीएमडी एन के सिंह और ढ़ोरी जीएम रंजय सिन्हा के प्रति विशेष रूप से साधुवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर आरसीएमयू कल्याणी शाखा अध्यक्ष मुरारी सिंह, उत्खनन विभाग के सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन, मैनेजर राजीव कुमार, प्रबंधक मानव संसाधन मोहम्मद तौकीर आलम, एफएम संदीप कुमार झा, सेल ऑफिसर जसपाल सिंह, सेफ्टी आफिसर एस द्विवेदी सहित जितेंद्र कुमार राय उर्फ पप्पूजी, कुंज बिहारी सिंह, सुबल दत्ता, लक्ष्मण साव, राकेश सिंह, विकास तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()

















Leave a Reply