Advertisement

एसडीओ, एसडीपीओ ने किया तेनुघाट जेल का औचक निरीक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित तेनुघाट जेल में 28 मार्च के अहले सुबह बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में औचक निरीक्षण और छापामारी की गई।

छापेमारी दल में गोमियां अंचल पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, गोमियां, पेटरवार, आईईएल, कसमार, कथारा के थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी, दर्जनों पुलिस बल एवं महिला थाना बेरमो भी शामिल था।

छापामारी अभियान के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार तेनुघाट जेल में औचक निरीक्षण कर छापामारी की गई। जिसमें किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। बताया गया कि यह रूटीन जांच है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह की छापेमारी रूटीन में शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *