Advertisement

तेनुघाट में आगामी 6 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन-एसडीओ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार आगामी 6 जून को जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। रक्तदान शिविर तेनुघाट स्थित सिंचाई विभाग के अतिथि भवन में भारतीय रेड क्रास बोकारो इकाई द्वारा आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुआ ने 2 जून को दी। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त ने आमजनों से आगे बढ़ कर रक्त दान करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक रक्त संग्रह की जा सके और जरूरतमंदो की जान बचाई जा सके।

एसडीओ मछुआ ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में कई सारी गलत धारणाएं मौजूद हैं। ज्यादातर रहिवासी ऐसा सोचते हैं कि रक्तदान करने से कमजोरी आ जाती है, जों कि पूरी तरह से गलत धारणा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान यह प्रमाणित कर चुका है कि रक्त दान करने से शरीर और भी ऊर्जावान होता है। रक्तदान कई मायने में शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने का बेहतर उपाय है।

रक्तदान हम सभी की सामुदायिक जिम्मेदारी है। रक्तदान सही मायने में जीवनदान देने जैसा है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में हम कई बार समय पर खून नहीं मिलने की समस्या से प्रभावित होते हैं, ऐसे में हम सभी स्वस्थ जनों का दायित्व बनता है कि समय-समय पर रक्तदान करते रहें, ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *