सशक्त महिला से ही देश सशक्त है-एसडीओ

महिला हिंसा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत-बबीता

कसमार प्रखंड सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन सहयोगिनी संस्था द्वारा 8 मार्च को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि महिला सशक्त होंगी, तो हमारा देश भी सशक्त होगा। इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं। इससे उन्हें दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति होने का एहसास होता है। कब कि समाज में शिक्षित महिलाओं को आगे आना चाहिए और आईपीएस, आईएएस, एसडीओ, सीओ जैसी उच्च प्रशासनिक भूमिकाओं में अपनी जगह बनानी होगी।

जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने कहा कि हर महिला अनमोल है। उसे अपने जीवन का सम्मान करना चाहिए। समाज में महिलाओं को सशक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए। कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि, महिलाएं लहरों की तरह होती हैं। यदि वे अपनी शक्ति और सामर्थ्य को पहचान लें, तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता है।
कार्यक्रम में सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि सभी महिला को अपने अधिकारों और अपनी सामर्थ्य को समझना चाहिए।

जब महिलाएं स्वयं के विकास और सशक्तिकरण के लिए जागरूक होंगी, तब समाज और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सहयोगिनी द्वारा कसमार प्रखंड के सात पंचायत के 30 गांव में किशोरी क्लब तथा महिला समूह बनाकर नेतृत्व विकास का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं तथा किशोरिया सशक्त हो रही है, और समाज में बदलाव भी देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, नाटक, भाषण आदि का आयोजन किया गया, जिसमें अंजली कुमारी, सरोजनी, पायल कुमारी, दिलखुश तथा किशोरी ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, मुखिया परिपूषा कुमारी, गीता देवी, चंद्रलेखा मसीह, दिलीप महतो, विनीता देवी, मंजू देवी, नीतू कुमारी, अनिल हेंब्रम, सूरजमनी देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, प्रकाश कुमार महतो, गौतम सागर, सनी कुमार, रवि कुमार राय, अमरजीत कुमार, कुमारी किरण, मंजू देवी, संगीता देवी आदि उपस्थित थी।

 44 total views,  44 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *