Advertisement

एसडीओ ने किया जनवि तेनुघाट में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में 28 मार्च को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन एसडीओ बेरमो ने किया।

जानकारी के अनुसार जनवि तेनुघाट में 28 से 29 मार्च तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुआ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की गई।

विद्यालय के शारीरिक विज्ञान की शिक्षिका संतोषी महरा तथा शिक्षक मुरारी बरनवाल ने कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया। विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं इस अवसर पर उपस्थित रहे। मंच संचालन अन्विता त्रिपाठी तथा सोनालिका दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप सहित कई खेल में प्रदर्शन दिखाया गया, जिसे देखकर दर्शक काफी प्रसन्न नज़र आए। वहीं खेल से पूर्व विद्यालय की बच्चियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत गान कर किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *