Advertisement

एसडीओ और एसडीपीओ ने किया तेनुघाट जेल का निरीक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट जेल में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी की टीम (Administrative and Police Officer’s teem) ने बीते 30 जनवरी की रात करीब 10 बजे के बाद अचानक छापेमारी किया। छापामारी करीब 1 घंटे तक चला।

अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा की अगुवाई में छापेमारी किया गया। छापेमारी में जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, मेडिकल वार्ड में छापेमारी की गई।

मिली जानकारी के अनुसार तेनुघाट जेल (Tenughat Jail) में जैसे ही छापेमारी दल पहुंची, जेल में उस दिन सर्च अभियान शुरू हो गया था। बंदी के बिस्तर, तकिया का भी जांच किया गया। मेडिकल वार्ड (Medical ward) में भी सभी बंदियों की जांच की गई। मगर इस छापेमारी में किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक चीज नहीं पाया गया।

इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा के साथ मिलकर तेनुघाट जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला, पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, अंचल अधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव के साथ लगभग 40 पुलिस के जवान मौजूद थे।

सभी वार्ड के साथ-साथ महिला वार्ड एवं मेडिकल वार्ड का भी जांच किया गया। वार्ड के अलावा जेल के अन्यत्र परिसर के अंतर्गत जगहो का भी जांच किया गया। मगर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *