Advertisement

प्रस्तावक की अनुपस्थिति के कारण एसडीएम ने रद्द की अविश्वास प्रस्ताव

बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी अपने पद पर बनी रहेगी

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड प्रमुख पद को लेकर बीते एक सप्ताह से मचा राजनीतिक उथल पुथल पर 29 सितंबर को विराम लग गया। अनुमंडल मुख्यालय में निर्धारित तिथि को प्रस्तावक के नहीं पहुंचने का लाभ वर्तमान प्रखंड प्रमुख को दिया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में 29 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई बैठक में प्रस्तावक पंसस रुमा देवी एवं कोई भी पंचायत समिति सदस्य नहीं पहुंचे। जिसके कारण अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बेरमो प्रखंड प्रमुख के खिलाफ दिए गये अविश्वास प्रस्ताव को रद्द कर दिया।

मौके पर एसडीओ ने कहा कि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी के विरुद्ध जिन पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया उनके सहित अन्य पंचायत के सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव रद्द कर दिया गया। इसलिए पूर्व की तरह ही प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी अपने पद पर आसीन रहेगी। ज्ञातव्य हो कि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यो ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए बीते सप्ताह बेरमो बीडीओ को आवेदन दिया था।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *