Advertisement

धू-धू जलकर खाक हो गया स्कार्पियो

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट डैम पुल पर गिरिडीह से पिकनिक मनाने आये रहिवासी की स्कार्पियो अचानक धू-धू कर पुरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना 3 जनवरी की दोपहर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को दोपहर तेनुघाट डैम पर पिकनिक (Picnic) मनाने आए गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में धनवार थाना के करगली खुर्द निवासी मोहम्मद सिराज अपने परिवार के साथ अपने स्कॉर्पियो क्रमांक-JH10CD/9515 से तेनुघाट डैम आये थे। इसी बीच अचानक गाड़ी धू धू कर जलने लगी।

घटना के बारे में बताया जाता है कि पुरा परिवार पिकनिक मनाने आए थे। बच्चे गाड़ी में बैठे थे, कि अचानक गाड़ी में आग लग गई। बच्चे को बचा लिया गया। तुरंत घटना की जानकारी तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को दिया गया।

उसके बाद अग्निशामक वाहन वहां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। तबतक गाड़ी पुरी तरह से जल चुकी थी। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। तेनुघाट ओपी प्रभारी सिंह ने बताया आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। घटना के समय अगल बगल के काफी लोग वहां पहुंच चुके थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *