Advertisement

नर्चर किड्स स्कूल करगली में 30 नवंबर को विज्ञान प्रदर्शनी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सिनियर क्वार्टर करगली स्थित नर्चर किड्स स्कूल में 30 नंवबर को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। होनेवाले विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारी की जा रही है।

ज्ञात हो कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जय राठौर और उप प्रधानाचार्य रूबी राठौर ने 28 नवंबर को जानकारी देते हुए कहा कि बच्चो द्वारा तैयार प्रादर्श को विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा। कहा कि मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर बीएंडके जीएम संजय कुमार झा और स्पेशल गेस्ट निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह होगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *