एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)।बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सिनियर क्वार्टर करगली स्थित मेरा बचपन प्ले स्कूल प्रांगण में 22 जनवरी को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के वैज्ञानिक सोच की झलक दिखी।
इस अवसर पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का शुभारंभ कार्मेल स्कूल करगली के वाईस प्रिसिंपल सिस्टर नित्या, निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, निदेशक जयेश राठौर और प्राचार्या रितू राठौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर वाईस प्रिसिंपल सिस्टर नित्या ने बच्चों के मनोबल को उत्साहित किया और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम विद्यालय द्वारा कराने से बच्चों में विज्ञान और कला के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।
निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह और भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट विधि द्वारा एक अधिगम का आगमन होता है।

इससे बच्चे अपने कौशल का सही उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए अविष्कार जरूरी है। प्राचार्या रितू राठौर ने कहा कि आज यहां छात्रों ने जिस तरह की प्रतिभा दिखाई है, निश्चित ही ये सभी एक दिन विद्यालय एवं देश का नाम रौशन करेंगे। बच्चो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में वाटर हार्वेस्टिंग, फूड स्टॉल, झूला, मिक्की माउस, मानव जीवन में विज्ञान का महत्व आदि मॉडलों को प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन केशर कुमारी वर्षा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजना, शिखा, रमणिका, रेखा, डिम्पल, पल्लवी, अंसू, दीक्षा, शिवानी, भावना, डिम्पी, स्नेहा, विवेक, मनप्रीत आदि का सराहनीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply