Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए गए स्कूल टॉपर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीते 15 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कसमार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान लानेवाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनूपा कुमारी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कसमार एवं एसएस हाई स्कूल कसमार के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सुमित कुमार महतो को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि स्वरूप 11-11 हजार रुपए स्वर्गीय वासुदेव प्रसाद जयसवाल एवं स्व सुमित्रा देवी के स्मृति में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर उपस्थित परिवार के सदस्य भानु प्रकाश जयसवाल, संतोष कुमार जयसवाल एवं रोहित कुमार जयसवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी कसमार, अंचल अधिकारी कसमार, थाना प्रभारी, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड के जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य कसमार एवं गर्री पंचायत, आदि।

प्राचार्य एसएस हाई स्कूल कसमार एवं प्राचार्य प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कसमार, पूर्व प्राचार्य बालचंद्र पांडेय, सूरज कुमार जयसवाल, कमलेश कुमार जयसवाल, पंकज कुमार जयसवाल सहित स्कूल के सभी शिक्षक एवं गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *