Advertisement

बिहार दिवस पर छपरा में स्कूली छात्र – छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

मिनी मैराथन दौड़, दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार दिवस के अवसर पर 22 मवृक को सारण जिला मुख्यालय छपरा में स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर यहां मिनी मैराथन दौड़, दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता एवं मीडिया एकादश बनाम प्रशासन एकादश मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बिहार दिवस पर छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग के लिये आयोजित किया गया। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान राजन महतो, द्वितीय स्थान अंकित कुमार तथा तृतीय स्थान शत्रुघन को मिला। वहीं महिला वर्ग में शिव मालती कुमारी को प्रथम, रुकसार खातून को द्वितीय तथा सीमा कुमारी को तीसरा स्थान मिला।

इसी स्टेडियम में दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, 100 मीटर दौड़ आदि विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा यहां के बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में मीडिया एकादश बनाम प्रशासन एकादश मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में मीडिया एकादश ने 2 विकेट से जीत हासिल कर प्रशासन एकादश को हराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *